🌸 कानपुर में बेटियाँ फाउंडेशन के सहयोग से भव्य सनातनी डांडिया महोत्सव 🌸

कानपुर। प्रगति अवेकिंग सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा शर्मा जी द्वारा आयोजित एवं बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन कानपुर के कृष्णा नगर स्थित कृष्णा वाटिका लॉन में किया गया।

यह महोत्सव पूर्णतः सनातनी संस्कृति, परंपराओं एवं भजनों पर आधारित रहा, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ डांडिया की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

इस आयोजन में बेटियाँ फाउंडेशन की टीम ने सहयोग प्रदान किया।

🌺 बेटियाँ फाउंडेशन
सेवा • सम्मान • जागरूकता
बेटियाँ पढ़ाओ, सृष्टि सजाओ 🇮🇳