कार्य शाला – अच्छा स्पर्श , बुरा स्पर्श
डा ज्योत्सना जैन जी के द्वारा संस्थापित ” बेटियां फाउंडेशन “ की मेरठ टीम के द्वारा एक बहुत सुन्दर और प्रेरणादायक कार्यशाला आज दिनांक 24-4-26 को सदर बाजार स्थित ” लिटिल माइण्ड स्कूल” में सफलता पूर्वक सम्पन्न की गयी। इसमें कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के बच्चों को “अच्छा स्पर्श और बुरे स्पर्श ” के बारे में पूनम अग्रवाल जी के द्वारा प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से विस्तार से समझाया गया। उन्होने बच्चों को सतर्क रहते हुए खुद के विवेक के अनुसार व्यवहार करने की सलाह दी।
उन्होंने शिक्षिकाओं को भी समझाया कि यदि कोई बच्चा अपने व्यवहार के अनुरूप कार्य न करे, उदास या डरा हुआ हो तो आप प्यार से उसकी बात सुन कर उसकी शंका का निराकरण करें। सभी छात्रों/छात्राओं ने मनोयोग से सुना और समझा। बच्चों से इस विषय पर कुछ प्रश्न भी पूछे गये जिनका उन्होंने अपने विवेक से सही उत्तर दिया। कुल मिलाकर कार्यशाला बहुत उत्तम फलीभूत हुई। इस पुनीत कार्य में बेटियां की स्टेट वाइज जनरल सैक्रेटरी सुनीता अग्रवाल जी, डिस्ट्रिक्ट प्रैसीडैण्ट मीना आनन्द जी, पूनम अग्रवाल जी, सुषमा गुप्ता जी, ऋतु सेठी जी, वीना मदान जी, ऊषा मुन्जाल जी, नीलम अग्रवाल जी लक्ष्मी कंसल जी का भरपूर सहयोग रहा।
विद्यालय प्रबन्धिका श्रीमती नीलम अग्रवाल जी , श्रीमती पारुल अग्रवाल जी, श्रीमती शिल्पी अग्रवाल जी, विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती पुनीता जी एव समस्त विद्यालय स्टाफ का का बहुमूल्य सहयोग मिला।
बेटियां फाउंडेशन की ओर से बच्चों को बिस्किट भी दिये गये। यह कार्यशाला बहुत ही उत्तम और प्रेरणादायक रही






