गाजियाबाद में जागरूकता, स्वच्छता और सशक्तिकरण का संगम

नेशनल एनजीओ बेटियाॅं फाउंडेशन द्वारा जनपद गाजियाबाद में एक ही दिन में चार विद्यालयों में वर्कशॉप एवं कामगार मजदूर महिलाओं हेतु कैम्प/ सामाजिक प्रोजेक्ट्स का सफल आयोजन-
नेशनल एनजीओ बेटियाॅं फाउंडेशन, जिसकी स्थापना डॉ. ज्योत्स्ना जैन द्वारा की गई है, के तत्वावधान में जनपद गाजियाबाद में एक ही दिन में चार राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में जा- जाकर विभिन्न सामाजिक व शैक्षिक वर्कशॉप एवं प्रोजेक्ट्स का सफल आयोजन कर मिसाल कायम की ।
इन कार्यक्रमों का संचालन उत्तर प्रदेश की राज्याध्यक्ष राधिका अत्रि के नेतृत्व में तथा जिला उपाध्यक्ष नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। यह अभियान गाजियाबाद के कवि नगर, राजनगर एवं गोविंदपुरी क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों -(दयानंद अर्बाचीन वैदिक स्कूल राजनगर , राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजनगर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कवि नगर तथा ऋषि कुल ग्लोबल स्कूल गोविंदपुरम गाजियाबाद )- में आयोजित हुए।
कार्यक्रम के अंतर्गत “डिब्बा हटाओ – स्वच्छता अपनाओ” अभियान के तहत विद्यालयों में कमोड शावर उपलब्ध कराए गए, जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिल सके। साथ ही, बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को संतुलित खान-पान, नियमित दिनचर्या एवं प्रभावी अध्ययन तकनीकों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया, जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें।
इसके अतिरिक्त, राजनगर क्षेत्र सेक्टर 9 में कामगार मजदूरों की झोपड़ियों के पास विशेष जागरूकता व -सेनेटरी नैपकिन वितरण कैंप- आयोजित कर मजदूर महिलाओं एवं किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। साथ ही, उन्हें मासिक धर्म (महावारी) से संबंधित स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं उससे जुड़ी समस्याओं के समाधान के बारे में भी जागरूक किया गया।
बेटियाॅं फाउंडेशन का यह सराहनीय प्रयास समाज में जागरूकता, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजनगर गाजियाबाद
ऋषिकुल ग्लोबल पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम गाजियाबाद
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कवि नगर गाजियाबाद
दयानंद वैदिक अर्वाचीन स्कूल राजनगर गाजियाबाद
दयानंद वैदिक अर्वाचीन स्कूल राजनगर गाजियाबाद