🇮🇳 जम्मू में “आजादी का जश्न” – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳
देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत “आजादी का जश्न” कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को भारतीय विद्या मंदिर, अंबफल्ला, जम्मू में किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण लाइट ऑफ नेशन न्यूज़ एवं सच का सामना न्यूज़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को बेटियाँ फाउंडेशन का विशेष सहयोग प्राप्त रहा तथा भारतीय विद्या मंदिर, अंबफल्ला, जम्मू के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गईं और राष्ट्रप्रेम, एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
🇮🇳 वंदे मातरम्! जय हिंद! 🇮🇳






















