🧘♀️ 20 दिनों की साधना… स्वस्थ जीवन की ओर एक सशक्त कदम! 🌿
बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा आयोजित 20 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
जिला प्रधान श्रीमती मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में, जिला कोऑर्डिनेटर चाहत वर्मा एवं जिला वाइस कोऑर्डिनेटर नरेंद्र वर्मा द्वारा अपने निवास पर आयोजित इस शिविर में बच्चों ने योग, प्राणायाम, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का अभ्यास किया।
समापन समारोह में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
🌸 स्वस्थ बचपन • सशक्त भविष्य • समृद्ध भारत







