बेटियां फाउंडेशन (NATIONAL NGO) द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत एक सराहनीय पहल
बेटियां फाउंडेशन (NATIONAL NGO) द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई।
उत्तर प्रदेश राज्याध्यक्ष राधिका अत्री एवं प्रदेश सचिव यशस्वी धवन के नेतृत्व में शिव शक्ति विहार, गढ़ रोड, मेरठ निवासी दिव्यांग व्यक्ति देवेंद्र कुमार को अंग्रेजी सीट सिस्टम सहित कमोड शॉवर व अन्य आवश्यक सुविधा सामग्री प्रदान की गई।
इस पुण्य कार्य में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीना गुप्ता का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।
बेटियां फाउंडेशन सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए समर्पित रहकर सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।



