बेटिया फाउंडेशन द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित निःशुल्क स्त्री रोग (Gynae) मेडिकल कैंप

आज बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा दुर्गा पुरी, हैबोवाल कलां, लुधियाना में जिला प्रधान मोनिका सिंह, जिला जनरल सेक्रेटरी अरविंदर कौर ओर पूरी टीम की मदद से निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में महिलाओं को विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परामर्श, बीपी एवं शुगर जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं।

इस अवसर पर हमारे विशेष अतिथि विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा जी उपस्थित रहे। उनके साथ श्री नरेंद्र मक्कड़ जी, श्री अजय कालड़ा जी एवं श्री सुरेश शर्मा जी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई और बेटिया फाउंडेशन के इस जनहित कार्य की सराहना की।

हम विशेष रूप से डॉ. रूपरिश्मा कौर (MBBS, MD Obs & Gynae), Mediways Hospitals, Ludhiana का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया।

बेटिया फाउंडेशन समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा। 💖 “स्वस्थ नारी, सशक्त नारी – यही हमारे बेहतर भविष्य की नींव है।”