बेटियां फाउंडेशन द्वारा मवाना में डेंटल चेकअप कैंप आयोजित
नैशनल एनजीओ बेटियाॅं फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष राधिका अत्री के नेतृत्व में ए.एस. इंटर कॉलेज, मवाना में सुभारती डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के साथ WDC एवं IDA मेरठ कैंट ब्रांच द्वारा डेंटल चैक अप कैंप लगाया गया।
इस अवसर पर Dr. Supurna Pandit, Dr. Geetika, Dr. Tanishqa, Dr. Ritika, Dr. Riya Pal एवं Dr. Shashank ने नि: शुल्क बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें दंत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। डेंटल चेकअप कार्य में जिला उपाध्यक्ष नीना गुप्ता, जिला कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा आर्य एवं जिला वाइस कोऑर्डिनेटर निक्की गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कालेज के प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह एवं छात्राओं ने इस स्वास्थ्य सेवाभावी पहल के लिए सभी डॉक्टरों एवं बेटियां फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।




























