बेटियां फाउंडेशन द्वारा मेरठ में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
नेशनल एनजीओ बेटियाॅं फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण/नेत्र परीक्षण चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन- नेशनल एनजीओ बेटियाॅं फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश राज्याध्यक्ष राधिका अत्री के नेतृत्व में तथा जिला उपाध्यक्ष डा. अनुराधा दवे के मार्गदर्शन व सहयोग से न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, जागृति विहार, मेरठ में स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में छत्रपति शिवाजी सुभारती हॉस्पिटल एवं सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ के चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। चिकित्सक दल में डॉ. दिव्याक्षी गुप्ता, डॉ. हर्षित डाराल, ऑप्टोमेट्रिस्ट रविंद्र कुमार एवं स्टाफ नर्स नीरज कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। राधिका अत्री ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने एवं समय पर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रशासन ने भी इस सामाजिक पहल के लिए नेशनल एनजीओ बेटियाॅं फाउंडेशन एवं सुभारती मेडिकल कॉलेज का आभार व्यक्त किया।
वर्कशॉप के आयोजन/संचालन में नीना गुप्ता, पूर्णिमा आर्य, निक्की गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

























