मेरठ में हेल्थ टॉक, करियर काउंसलिंग एवं मेडिटेशन वर्कशॉप का सफल आयोजन

नैशनल एनजीओ बेटियाॅं फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश की स्टेट प्रेसिडेंट राधिका अत्री के नेतृत्व में तथा नीना गुप्ता जिला उपाध्यक्ष के मार्ग दर्शन में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, ग्राम सतवाई, मेरठ में हेल्थ टॉक, करियर काउंसलिंग एवं मेडिटेशन पर एक वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अनिल्का सचदेवा एवं डॉ. अंशी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया तथा सरल एवं प्रभावी तरीके से उन्हें स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और एकाग्रता के महत्व के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनकी एकाग्रता एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिले।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल श्री राजकुमार जी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन हेतु आमंत्रित किया।


इस सफल आयोजन में जिला उपाध्यक्ष नीना गुप्ता, जिला हेड एडवाइजर पूनम शर्मा एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा आर्य का विशेष योगदान रहा।