स्वच्छता की ओर एक कदम – सरकारी स्कूलों में निरीक्षण अभियान

बेटियां फाउंडेशन की लुधियाना टीम द्वारा सरकारी स्कूलों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों में हाइजीन की स्थिति का जायजा लिया गया, जिसमें यह पाया गया कि स्वच्छता को और बेहतर बनाने के लिए कमोड शावर जैसी आवश्यक सुविधाओं की जरूरत है।

इस महत्वपूर्ण पहल में लुधियाना की प्रेसिडेंट मोनिका सिंह जी एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर चाहत सिंह जी के नेतृत्व में टीम ने सक्रिय योगदान दिया।
फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है।