कानपुर में भव्य हरियाली तीज उत्सव 2026 🌿✨

बेटियाँ फाउंडेशन (नेशनल NGO) द्वारा प्रायोजित एवं प्रगति अवेकिंग सोसाइटी की संस्थापिका व अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा शर्मा के द्वारा भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति को समर्पित भव्य “हरियाली तीज उत्सव 2026” का आयोजन कृष्ण वाटिका, कृष्णा नगर, कानपुर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। 🌿💚

कार्यक्रम में बेटियाँ फाउंडेशन की ओर से अशोक कुमार जी, अति विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र मैथानी जी, अजय कपूर जी, माननीय नीलिमा कटियार जी, पुलिस प्रशासन से महिला ACP, DCP सहित अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठ जनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे—
👗 भारतीय परिधान
💃 मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य
🎶 संगीत एवं मनोरंजक खेल
🎁 उपहार एवं स्वादिष्ट व्यंजन
👑 हरियाली क्वीन प्रतियोगिता
✨ आकर्षक रैंप वॉक

मिसेज कानपुर इको इंटरनेशनल एवं मिसेज यूपी 2026 मॉडल राशि जी ने विजेता हरियाली क्वीन को ताज पहनाकर सम्मानित किया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में प्रगति जी को पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह आयोजन भारतीय संस्कृति, सौंदर्य, उत्साह और नारी शक्ति का खूबसूरत संगम रहा। 🌿🌸