नेशनल एनजीओ बेटियाॅं फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन

नेशनल एनजीओ बेटियां फाउंडेशन द्वारा ए एस इंटर कॉलेज मवाना में फिजिकल एवं मेंटल हेल्थ तथा मोबाइल अवेयरनेस विषय पर एक प्रभावशाली व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग करना तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में बेटियां फाउंडेशन के मेडिकल डायरेक्टर व सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. राहुल बंसल ने बच्चों को अत्यंत सरल, रोचक एवं व्यापक तरीके से विषय की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया, जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस सफल आयोजन में उत्तर प्रदेश राज्याध्यक्ष राधिका अत्री के नेतृत्व में जिला कोर्डीनेटर पूर्णिमा आर्य, जिला वाइस कोर्डिनेटर निक्की गुप्ता तथा जिला वाइस ओर्गेनाइजर पूनम गोयल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस प्रकार की जनहितकारी पहल के लिए बेटियाॅं फाउंडेशन की सराहना की तथा कालेज के प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह जी ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।