🇮🇳 मां तुझे सलाम – देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मेरठ 🇮🇳
मेरठ। विशाल आर्ट ग्रुप संस्थान के तत्वावधान में पिछले 13 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी “मां तुझे सलाम” देशभक्ति सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन अटल सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रांगण, मेरठ में किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज, सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बेटियाँ फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना जैन एवं एमडी प्रांजल जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सोनम सिंह ने किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विजय कुमार, चेयरमैन ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, प्रदीप अधाना वरिष्ठ समाजसेवी, मदनपाल पाल पार्षद वार्ड-22, सुमित शर्मा पार्षद वार्ड-58, साजिद खान वरिष्ठ समाजसेवी हापुड़, डॉ. विनय गुप्ता फेम ड्रग्स कंपनी, वीरेंद्र कुमार गर्ग, आसिफ अनवर वारसी संपादक वारसी न्यूज़ एवं ज्ञानेंद्र कुमार गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विशेष अतिथियों में आगरा से गौरव मौर्या, बी.एम. सोनू, निशांत सिंह म्यूजिक डायरेक्टर शामिल रहे। वहीं महिला शक्ति की विशेष उपस्थिति के रूप में त्रिशला बौद्ध, बहुजन सिंगर, मंजू बाला शर्मा, चौधरी उर्वशी एडवोकेट, रीना वर्मा एवं गीता गौतम हापुड़ मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, चिकित्सा, कला, खेल एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “मां तुझे सलाम अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
🇮🇳 देशभक्ति, कला और संस्कृति के इस भव्य संगम ने “मां तुझे सलाम” कार्यक्रम को यादगार बना दिया। 🇮🇳






























