मेरठ (अब्दुल्लापुर) में एक सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम
बेटियां फाउंडेशन द्वारा दिनांक 02 जून 2026 को प्रातः 11:30 बजे जिला कारागार, मेरठ (अब्दुल्लापुर) में एक सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महिला बंदियों को सैनिटरी पैड तथा छोटे बच्चों के लिए डायपर एवं वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर उन्हें सहयोग एवं सम्मान प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान जेलर श्री अवनीश सिंह जी एवं जेल अधीक्षक श्री वीरेश राज शर्मा जी को बेटियां फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया तथा संस्था का परिचयात्मक ब्रोशर भेंट किया गया।
साथ ही कारागार के समस्त निरीक्षकगण (Inspectors) एवं अन्य अधिकारियों का भी सराहनीय सहयोग एवं योगदान रहा।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में श्रीमती क्षमा शर्मा जी एवं श्रीमती अलका जी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों में:
🔹 प्रीति श्रीवास्तव – राष्ट्रीय समन्वयक (National Coordinator)
🔹 सुनीता अग्रवाल – प्रदेश महासचिव (State General Vice Secretary)
🔹 मीना आनंद – जिला अध्यक्ष (District President)
🔹Neelam Jindal
🔹Ritu sethi
🔹 Priyanka gupta
🔹 Sushma gupta
🔹Usha
सभी के सहयोग एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
🙏 “सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुँचाना ही बेटियां फाउंडेशन का उद्देश्य है।” 🌸














