बेटियां फाउंडेशन का मानवीय प्रयास: जरूरतमंद बच्चों को भोजन वितरण
बेटियां फाउंडेशन की बेंगलुरु अध्यक्ष देव प्रिया एवं भाविका चंद्रा ने मेरठ के जरूरतमंद बच्चों को कराया भोजन
नैशनल एनजीओ बेटियां फाउंडेशन के मूल मंत्र बेटियां पढ़ाओ सृष्टि सजाओ के साथ स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बेटियां फाउंडेशन की बेंगलुरु अध्यक्ष देव प्रिया एवं भाविका चंद्रा ने उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष राधिका अत्रि व पूर्णिमा आर्य जिला वाइस कोर्डिनेटर के सहयोग से संत रविदास गुरुकुलम, सराय काजी, मेरठ में अध्ययनरत लगभग 80-85 बच्चों को भरपेट भोजन कराया।
उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले, कूड़ा बीनने वाले परिवारों के बच्चे, खानाबदोश समुदाय के बच्चे तथा अत्यंत निर्बल आय वर्ग के छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनमें से अनेक बच्चों को दो समय का भरपेट भोजन भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो पाता। ऐसे बच्चों को प्रेमपूर्वक एवं सम्मान के साथ पौष्टिक भोजन कराया गया।
इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने योग्य थी। विद्यालय परिवार ने बेटियां फाउंडेशन, देव प्रिया, भाविका चंद्रा एवं राधिका अत्रि पूर्णिमा आर्य का इस मानवीय एवं प्रेरणादायी सेवा कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन ने भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों के लिए ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।













