देहरादून में सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
बेटियां फाउंडेशन की देहरादून टीम द्वारा एक गरीब बस्ती में पहुंचकर बच्चों को फल, बिस्कुट, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही महिलाओं एवं बच्चियों को सैनिटरी पैड प्रदान कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
हमारी कोशिश है कि समाज के ऐसे बच्चों और परिवारों तक सहायता पहुंचाई जाए जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बेटियां फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे छोटे-छोटे सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करता रहेगा।
इस सेवा कार्य में उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष गीता सिंह जी के नेतृत्व में सुबोध जी, अलका जी, संजय रानी जी, स्नेह सेमवाल जी, अनीता जी एवं निधि जी का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही। सभी के संयुक्त प्रयासों से यह सेवा एवं जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ












