🌸 खरगौन जिला, मध्य प्रदेश में बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान 🌸

“बेटियाँ बचाओ, सृष्टि सजाओ” अभियान के अंतर्गत 2 नवंबर 2026 को बेटियाँ फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना जैन जी के नेतृत्व में खरगौन जिले के सरकारी विद्यालय में विशेष जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. ज्योत्सना जैन जी ने विद्यार्थियों को बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही सरकारी विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

बेटियाँ फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहन देना, शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और समानता की भावना को बढ़ावा देना है।

🌺 बेटियाँ बचाओ, सृष्टि सजाओ 🌺

बेटियाँ फाउंडेशन
सेवा • सम्मान • जागरूकता