Betiya Foundation – Annual Function 2025-26 Meerut

सामाजिक संस्था बेटियां फाउंडेशन की वर्ष 2025–26 की अंतिम वार्षिक बैठक पुलिस लाइन हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक गरिमामय वातावरण में किया गया जिसमें संगठन के अधिकारीगण पदाधिकारी एवं वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
 
बैठक में वर्ष 2025–26 के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों,महिला सशक्तिकरण,बाल सुरक्षा,स्वास्थ्य जागरूकता,शिक्षा एवं विभिन्न जनहित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी वर्ष 2026 की योजनाओं, संगठन विस्तार, नई सदस्यता अभियान एवं सामाजिक प्रोजेक्ट्स केक्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण चर्चा कर निर्णय लिए गए।इस अवसर पर संगठन की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा एजेंडा के अनुसार मीटिंग मिनट्स, उपस्थिति रजिस्टर एवं कार्य विवरण विधिवत संकलित किया गया, जिसे संबंधित विभागों एवं शासन स्तर पर प्रेषित किया जाएगा। 
 
इस बैठक में गीता सिंह को स्टेट प्रेसिडेंट उत्तराखंड, सुनीता अग्रवाल स्टेट वाइज जनरल सेक्रेटरी यूपी, मीना आनंद डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मेरठ, प्रीति श्रीवास्तव नेशनल कोऑर्डिनेटर, सीमा गुप्ता नेशनल वॉइस कोऑर्डिनेटर, तथा राधिका अत्री को स्टेट प्रेसिडेंट उत्तर प्रदेश घोषित किया गया।पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की सक्रिय भागीदारी से बैठक अत्यंत सफल एवं सार्थक रही। 
 
संगठन ने भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर समाजसेवा, नारी सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता अभियानों को गति देने का संकल्प लिया।अंत में संस्था की ओर से सभी अधिकारियों,वॉलिंटियर्स एवं सहयोगियों को बैठक को सफल बनाने हेतु हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।