The Youth On Beat Organisation एवं बेटियां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “रंग-ए-डोगरा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न 🌟

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में द यूथ ऑन बीट ऑर्गेनाइजेशन एवं बेटियां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “रंग-ए-डोगरा 2026” प्रतिभा एवं सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी अद्भुत प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बेटियां फाउंडेशन की ओर से लुधियाना जिला अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह जी एवं मेरठ से राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव जी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने सपनों को साकार करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।