बेटियाँ फाउंडेशन देहरादून, उत्तराखंड द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन

देहरादून स्थित चमोली योगशाला में आयोजित समर कैंप के दौरान बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर बच्चों के उत्साह और प्रतिभा को सराहते हुए उन्हें भविष्य में भी शिक्षा, खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की मुस्कान इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
बेटियाँ फाउंडेशन देहरादून, उत्तराखंड सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्यरत है।
 
✨ “बच्चों का सम्मान, उनके सुनहरे भविष्य का सम्मान।” ✨