डैफोडिल पब्लिक स्कूल,मेरठ में वार्षिक परिणाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेटियां फाउंडेशन

National NGO betiya foundation के मुख्य उद्देश्य – बेटियां पढ़ाओ, सृष्टि सजाओ”– अभियान के अंतर्गत बेटियां फाउंडेशन की स्टेट प्रेसिडेंट राधिका अत्री ने डैफोडिल पब्लिक स्कूल, मेरठ में आयोजित वार्षिक परिणाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में बच्चों के Annual result घोषित किए गए। साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्टेट प्रेसिडेंट राधिका अत्री के करकमलों द्वारा मेधावी छात्रों को उनके रिपोर्ट कार्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।