दिव्यांग बेटियों के सशक्तिकरण की ओर बेटियां फाउंडेशन का सराहनीय कदम

नेशनल एनजीओ बेटियाॅं फाउंडेशन की मेरठ टीम द्वारा एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्य किया गया। संस्था की संस्थापिका डॉ. ज्योत्स्ना जैन के मार्गदर्शन में स्टेट प्रेसिडेंट राधिका अत्री,डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट नीना गुप्ता एवं जिला सीनियर एडवाइजर पूनम शर्मा तथा जिला एडवाइजर हेड गोपाल कृष्ण द्वारा काली पलटन मंदिर के निकट स्थित मूकबधिर विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के उपयोग हेतु इंग्लिश सीट सहित पूरा सिस्टम प्रदान किया गया।इस अवसर पर छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह पहल दिव्यांग बेटियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।बेटियां फाउंडेशन सदैव “बेटियाॅं पढ़ाओ, सृष्टि सजाओ” के उद्देश्य के साथ समाज के हर वर्ग, विशेषकर बेटियों और दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।इस सराहनीय कार्य की स्थानीय स्तर पर प्रशंसा की जा रही है।जो समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।