बेटियां फाउंडेशन द्वारा सनातन धर्म स्कूल में सेवा कार्य
डा ज्योत्सना जैन के बैनर ” बेटियां फाउंडेशन “, जो एक गैर सरकारी संगठन है, के तले आज मेरठ टीम की सुनीता अग्रवाल (स्टेट वाइज जनरल सेक्रेटरी), मीना आनन्द (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट), पूनम अग्रवाल, ऋतु सेठी, वीना मदान, उषा जी, सुषमा गुप्ता, नीलम अग्रवाल ने सदर ढोलकी मोहल्ला के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बच्चा पार्क निवासी श्री अशोक गर्ग जी के सौजन्य से प्राप्त छः: छत के पंखे छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिए।
इस पुनीत कार्य से छात्राओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी।
बेटियां फाउंडेशन की टीम ने विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वन्दना गर्ग जी से भविष्य में भी छात्राओं के हित को ध्यान रख कर समय समय पर पुनीत कार्य करने का आश्वासन दिया। विद्यालय स्टाफ ने हर्ष से सबका स्वागत किया।






