बेटियां फाउंडेशन पंजाब में नई जिम्मेदारियों का शुभारंभ
आज लुधियाना जिला अध्यक्ष Monika Singh ओर Gursharan Singh (Dist. treasurer Ludhiana) अमृतसर पहुंचे, जहाँ उन्होंने नव-नियुक्त Amritsar District President Shelly Batra एवं District Treasurer Akashdeep Singh को उनके I-Card और Standee सौंपकर अमृतसर जिले की जिम्मेदारी सौंपी। ✨
जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद पूरी टीम ने बीबी भानी कन्या नेत्रहीन विद्यालय, छेहरटा (अमृतसर) का दौरा किया।
🌷 Mother’s Day के उपलक्ष्य में विद्यालय में कार्यरत माताओं को Commode Gun/Shower भेंट कर स्वच्छता की ओर एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। 🙏💖
इसके साथ ही विद्यालय में पढ़ रही नेत्रहीन बेटियों एवं शिक्षिकाओं को Sanitary Pads वितरित किए गए और उनसे बातचीत कर उनके दैनिक जीवन, संघर्षों और आत्मनिर्भरता को समझने का प्रयास किया गया।
उन बेटियों का आत्मविश्वास और हौसला हम सभी के लिए प्रेरणा है 💫
✨ बेटियां फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक सम्मान, सहयोग और संवेदनाएं पहुँचाना है।
🙏 इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और सहयोगियों का दिल से धन्यवाद।















