बेटियां फाउंडेशन मेरठ द्वारा छात्राओं के लिए जागरूकता एवं स्वच्छता प्रकल्प आयोजित

नेशनल एनजीओ बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा 13 नवंबर 2026 को K. S. Niketan Public School, साकेत, मेरठ में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता एवं सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 5 से 8 तक की छात्राओं को मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव, पढ़ाई के बेहतर तरीके, शारीरिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वच्छता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को उदाहरणों के माध्यम से जागरूक करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सभी छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए।

साथ ही फाउंडेशन के ‘डिब्बा हटाओ – स्वच्छता लाओ अभियान’ के अंतर्गत विद्यालय के प्रधानाचार्य को चार कमोड शॉवर भेंट किए गए।

इस कार्यक्रम में बेटियाँ फाउंडेशन की स्टेट प्रेसिडेंट श्रीमती राधिका अत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस सराहनीय प्रकल्प का आयोजन श्रीमती रेनू पाराशर जी, डिस्ट्रिक्ट वूमेन कोऑर्डिनेटर, बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा किया गया।

बेटियाँ फाउंडेशन निरंतर बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत है।

🌺 हमारा संकल्प – शिक्षित बेटी, स्वस्थ बेटी, स्वच्छ समाज!

बेटियाँ फाउंडेशन
सेवा • सम्मान • जागरूकता