मोनाल हिमालयन पब्लिक स्कूल, अलेऊ (मनाली, हिमाचल प्रदेश) में सम्मान समारोह का आयोजन
मोनाल हिमालयन पब्लिक स्कूल में बेटियां फाउंडेशन के सहयोग से पुरस्कार बितरण समारोह का किया गया आयोजन
जिला कुल्लू के मनाली स्थित अलेऊ मोनाल हिमालयन पब्लिक स्कूल में बेटियां फाउंडेशन के सहयोग से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे एम डी लाइट ऑफ़ नेशन प्रांजल जैन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे | साथ ही बेटियां फाउंडेशन टीम से प्रदेश कोऑर्डिनेटर मीरा आचार्य, प्रदेश कार्यक्रम आयोजक प्रमुख दीप लाल भारद्वाज, सावित्री, रोज़ी गुप्ता, अनु शर्मा, प्रेम सिंह, राज कुमार, उपस्थित रहे | कार्यक्रम का आयोजन बेटियां फाउंडेशन जिला कोऑर्डिनेटर सुमन कारपा सूद द्वारा आयोजित किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजलित कर के की गई | इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया |





































