संस्कार गीत कार्यशाला का शुभारंभ | मेरठ

मेरठ | बेटियाँ फाउंडेशन

बालिकाओं में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संस्कार गीत कार्यशाला का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बालक-बालिकाओं के पंजीकरण के साथ हुई, जिसके पश्चात कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती शालिनी गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बेटियाँ फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश स्टेट प्रेसिडेंट राधिका अत्री ने बच्चों को संस्कार एवं संस्कृति से जुड़े ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संस्कार गीत हमारी भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट नीना गुप्ता, मुक्ता जैन तथा डिस्ट्रिक्ट वाइस कोऑर्डिनेटर मेघा वालिया की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने कार्यशाला के सफल आयोजन की सराहना करते हुए बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

बेटियाँ फाउंडेशन निरंतर ऐसे प्रयासों के माध्यम से संस्कार, संस्कृति और सशक्त नारी निर्माण की दिशा में कार्यरत है।