बेटियां फाउंडेशन द्वारा जागरूकता एवं सेवा अभियान – सहारनपुर
जनपद सहारनपुर के दो गांव घलौली और रणखंडी के तीन स्कूलों एवं दो आंगनबाड़ी केंद्रों में एक ही दिन में प्रोजेक्ट एवं वर्कशॉप आयोजित-
दिनांक 09/05/2026 को National NGO Betiya Foundation की उत्तर प्रदेश राज्याध्यक्ष राधिका अत्रि एवं जिला उपाध्यक्ष नीना गुप्ता द्वारा प्राथमिक विद्यालय रणखंडी नं. 2, प्राथमिक विद्यालय घलौली एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय घलौली, विकास क्षेत्र देवबंद, जनपद सहारनपुर में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में बच्चों को ई-प्रदूषण से बचाव हेतु मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करने, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, शौचालय के बाद एवं भोजन से पहले हाथ अच्छी तरह धोने तथा समाज में बढ़ रहे व्यभिचारों एवं सामाजिक बुराइयों से सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
फाउंडेशन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं ग्रामीण माता-बहनों को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को स्टेशनरी किट एवं शौचालय उपयोग हेतु हैंड वॉशिंग किट भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय रणखंडी नं. 2 के प्रभारी अध्यापक श्री पंकज कुमार ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया।





































